Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देवास में इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे 59ए पर नेमावर नर्मदा ब्रिज के पास एक गंभीर हादसा हो गया। इंदौर से छिंदवाड़ा जा रहा नमक से भरा ट्राला, गाय को बचाने की कोशिश में रिवर्स होकर नाले में गिर गया। इस दुर्घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर नाले में फंसे ट्राला के ड्राइवर को बाहर निकाला और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, ड्राइवर घायल हो गया है लेकिन किसी अन्य को कोई चोट नहीं आई है। इस क्षेत्र में पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और स्थानीय प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |