Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अमरपाटन जिले में 20 वर्षीय रीति मांझी का शव झाड़ियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है।
मामले में नया मोड़ तब आया जब परिजनों को मृतिका का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने का जिक्र किया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस SDOP शिवकुमार सिंह ने बताया कि शव के पास से प्रसाद की सामग्री और कफ सिरप बरामद हुई है। माना जा रहा है कि वह किसी मंदिर में दर्शन कर यहां पहुंची थी।
हालांकि, सुसाइड नोट के मामले में पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है। घटना की जांच जारी है और पुलिस सभी तथ्यों की पुष्टि करने के बाद ही कोई अंतिम बयान देगी। इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है और सभी इस दुखद घटना की सच्चाई जानने के लिए बेचैन हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |