Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रोजाना सामान की खरीदी बिक्री होती है। एक देश से दूसरे देश, एक राज्य से दूसरे राज्य, एक शहर से दूसरे शहर और गांव तक सामान खरीदा और बेचा जाता है। सभी जगह पर किसान अपनी फसल लेकर पहुंचते हैं। जहां व्यापारी इनकी खरीदी करते हैं, फिर इन्हें थोक दुकानों पर भेजा जाता है। जहां से ये रिटेल दुकानों पर पहुंचते हैं और हम इनकी खरीदारी करते हैं।
देश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनाज, सब्जी और फलों का जो दाम तय होता है। उसी के आधार पर देश की अलग-अलग मंडियों में भाव तय किए जाते हैं। इस खबर में हम आपके लिए इंदौर मंडी में अनाज सब्जी और फलों का ताजा दाम लेकर आए हैं। प्रतिदिन रेट में होने वाले उतार और चढ़ाव की जानकारी आपको यहां आसानी से मिल जाएगी।
इंदौर मंडी में आज के भाव की बात करें तो अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। आज गेहूं और सोयाबीन के दाम में एक बार फिर अंतर देखने को मिला है। गेंहू के दाम जहां बीते दिन 100 रुपए की तेजी नजर आई थी। आज एक बार फिर इसमें 200 रुपए की तेजी नजर आई है। वहीं सोयाबीन में 200 रुपए की तेजी देखने को मिली है और इसके भाव 3800 रुपए पर पहुंच गए हैं। डॉलर चना के भाव पिछले दिन 100 रुपए की तेजी आई थी। आज इसमें 100 रुपए की मंदी आई है। देसी चना के रेट में बीते दिन 1100 रुपए की तेजी हुई थी। आज इसमें 1000 रुपए की मंदी देखने को मिली है।
मंडी में मक्का के भाव में बीते दिन 200 रुपए की मंदी आई थी। आज इसमें मामूली सी मंदी देखने को मिली है। तुअर के भाव बीते दिन 100 रुपए की तेजी हुई थी। आज इसके भाव में 4000 रुपए का जबरदस्त अंतर आया है। मूंग के दाम में बीते दिन 2000 रुपए की भारी मंदी हुई थी। आज फिर इसमें 1000 रुपए की मंदी आई है। सब्जियों और फल के दाम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। यहां 13 दिसंबर का सटीक मंडी रेट उपलब्ध है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |