Dakhal News
								
								कार्यक्रम के दौरान, संगठन के पदाधिकारियों ने छोटे बच्चों को ऊनी वस्त्र वितरित किए। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमित तिवारी ने बताया कि रात में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य चौराहों पर जाकर कंबल वितरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्यक्रम एक महीने तक चलेगा और जो भी गरीब रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और चौराहों पर मिलेंगे, उन्हें कंबल का वितरण किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य सर्दियों के मौसम में गरीब और बेसहारा लोगों को राहत प्रदान करना है। कार्यक्रम के तहत ऊनी वस्त्र और कंबल वितरण करके यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ठंड के कारण किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस सामाजिक कार्य ने लोगों के दिलों में जगह बना ली है और इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश भी गया है।
							
							
							
							Dakhal News
| 
      All Rights Reserved	© 2025 Dakhal News.  
	Created By:    
    Medha Innovation & Development |