Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिसंबर 2024— सिंगरौली जिले में आज बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एक विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। इस रैली में हजारों लोगों ने भाग लिया और भारत सरकार से इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाने की अपील की।
राम लीला मैदान से शुरू हुई यह रैली अंबेडकर चौक, मस्जिद चौराहा, बस स्टैंड, थाना रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। रैली में शामिल लोग "बांग्लादेश, बांग्ला देश होश में आओ" के नारे लगाते हुए हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रही बर्बरता पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे।
कलेक्ट्रेट में सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। रैली में पूर्व सीएसपी गोविंद पांडे, डीके मिश्रा, प्रवीण शुक्ला, विजय लक्ष्मी शुक्ला सहित हजारों लोग शामिल हुए।
रैली का मुख्य उद्देश्य बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना और सरकार से इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाने की मांग करना था। रैली में शामिल लोगों ने सरकार से अपील की कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |