Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश के देवास जिले में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में एक बड़ा प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में सर्व समाज के लोग शामिल हुए और राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार मानवाधिकारों का उल्लंघन हैं और हमारी साझा सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों को आहत कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से मांग की है कि वह बांग्लादेश सरकार पर दबाव डालकर वहां अल्पसंख्यक समुदाय को सुरक्षा देने और धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की मांग करे।
एबीवीपी की मालवा प्रान्त मंत्री राधिका सिंह सिकरवार ने कहा कि महिलाएं भी बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल हुई हैं और हमें विश्वास है कि बांग्लादेश के हिंदुओं को न्याय मिलेगा। इस रैली ने देवास जिले में एकजुटता और सामूहिक समर्थन का संदेश दिया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि लोग मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए खड़े हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |