Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। विशेष समुदाय के उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर पथराव, सरकारी संपत्ति को नुकसान और चार लोगों की जान जाने की घटना ने राज्य में एक गंभीर संकट उत्पन्न कर दिया। हालांकि, योगी आदित्यनाथ की सरकार इस हिंसा को कतई बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। उन्होंने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू कर दी है।
योगी सरकार ने हिंसा में शामिल पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही इन उपद्रवियों पर इनाम भी घोषित किया गया है। पुलिस ने अब तक 100 से अधिक उपद्रवियों की पहचान कर ली है और 27 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए गए हैं ताकि दोषियों को सजा दिलवाने में कोई कसर न छोड़ी जाए।
योगी सरकार का यह कड़ा कदम इसलिए भी अहम है क्योंकि उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से ही की जाएगी। सरकार का स्पष्ट रुख है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित रहना चाहिए और किसी भी हालत में कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
संभल हिंसा के बाद पूरे देश में एकजुटता देखी जा रही है। लोग कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं। यह घटना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि उत्तर प्रदेश सरकार किसी भी स्थिति में उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार है और राज्य में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |