Patrakar Priyanshi Chaturvedi
गुड़ा ग्राम में जंगली हाथी के बच्चे का रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ। जिसमें करीब 100 वन कर्मी शामिल थे। रेस्क्यू के बाद हाथी के बच्चे को बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान ले जाया गया ।
कटनी जिले के ग्राम गुड़ा से जंगली हाथी के बच्चे का रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ। इस ऑपरेशन के वक्त जंगली हाथियों का दल खेत में मौजूद था। वही हाथी के बच्चे को खेत से निकलने के लिए करीब 100 वन कर्मी खेत में मौजूद रहे। यह बचाव कार्य रात भर चला । तब कही जाकर वन कर्मियों ने हाथी शावक को पिकअप वाहन के माध्यम से बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान ले गए । इस ऑपरेशन में कटनी और उमरिया जिले के वन कर्मी शामिल हुए थे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |