Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आरोपी को नहीं पकड़ पाई पुलिस, आरोपी के ऊपर इनाम राशि बढ़ाई
छतरपुर के इनामी बदमाश को पुलिस अभी तक पकड़ने में नाकाम रही है। आरोपी रविंद्र सिंह को पकड़ने के लिए पांच थानों की पुलिस जुटी हुई है। आरोपी पर दस से ज्यादा मामले दर्ज है।
छतरपुर के आरोपी रविंद्र सिंह की तलाश पुलिस अभी तक नही कर पाई है। मामला ओरछा थाना पुलिस का है। जहा आरोपी को ढूंढने के लिए पांच थानो की पुलिस जुटी हुई है। कुछ दिन पहले हत्या के प्रयास में आरोपी रविंद्र सिंह की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। जिसमे आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया था। पुलिस तीन दिन से देरी गांव मे सर्चिंग कर रही है। डीआईजी ने आरोपी पर इनाम की राशि दस हजार से बढाकर बीस हजार कर दी है। एसपी ने कहा- आरोपी पर दस से ज्यादा मामले दर्ज है, जल्दी ही आरोपी पुलिस की पकड़ मे होगा। मामला ओरछा थाना पुलिस है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |