Patrakar Priyanshi Chaturvedi
इंदौर के छप्पन दुकान और मेघदूत चौपाटी पर रील बनाकर उसे वायरल करने वाली युवती के खिलाफ तुकोगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। युवती ने चार दिन पहले इस रील को वायरल करने के बाद आपत्ति आने पर सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी।
तुकोगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बजरंग दल के जिला संयोजक लक्की रघुवंशी की शिकायत पर पुलिस ने अश्लीलता फैलाने के मामले में युवती पर केस दर्ज किया है। लक्की रघुवंशी ने बताया कि उसे दो दिन पहले इंस्टाग्राम अकाउंट से संज्ञान में आया कि 56 दुकान पर एक युवती आपत्तिजनक हालत में घूम रही है। यहां पर पर्यटक और पारिवारिक जनमानस आता है। इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं शहर की प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |