Dakhal News
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में बुधवार 18 सितंबर को गणपति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान छत गिरने से 30 से 40 महिलाएं घायल हो गई हैं। गणेश विसर्जन शोभायात्रा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग छत पर किनारे खड़े थे। तभी अचानक छज्जा गिर गया।
घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर शोभायात्रा निकल रही है। महिलाएं पारंपरिक ड्रेस पहने डांस कर रही थीं। इन्हें देखने के लिए काफी संख्या में लोग अपनी छतों पर आ गए। जो छत गिरी है, उसके नीचे भी कई महिलाएं खड़ी थीं। सभी को हल्की चोट लगी है।
महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के दौरान 2 जगह हिंसा
भिवंड़ी में जूलूस पर पथराव, मूर्ति खंडित का आरोप, पुलिस का लाठीचार्ज
महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में 17 सिंतबर को गणेश विसर्जन के दौरान रैली पर कुछ लोगों ने पथराव किया था। इससे विसर्जन के लिए जा रही मूर्ति खंडित हो गई थी। पत्थरबाजी की खबर लगते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे।
एक गुट ने कहा कि जब तक पत्थरबाजों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक विसर्जन नहीं होगा। दोनों गुटों में हाथापाई होने लगी, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक- एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक पर मूर्ति खंडित करने का आरोप है।
अकोला में भी गणेश विसर्जन यात्रा पर पथराव, 68 लोग हिरासत में
महाराष्ट्र के अकोला जिले में मंगलवार 17 सिंतबर को गणेश विसर्जन के दौरान रैली पर कुछ लोगों ने पथराव किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। वहीं 68 लोगों को हिरासत में लिया।
ACP अनमोल मित्तल ने बताया कि नंदीपेठ इलाके से गुजर रही गणेश शोभायात्रा पर दूसरे समुदाय ने 5 मिनट तक पथराव किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले को शांत कराया और फिर से शोभायात्रा शुरू करवाई।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |