मोहन सरकार के 9 महीने पूरे:BJP प्रवक्ता बोले- CM ने कडे़ और बडे़ फैसले किए
Mohan government completes 9 months

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने 9 महीने का कार्यकाल पूरा किया है। 9 दिसंबर 2023 को सीएम पद की शपथ लेने के बाद डॉ मोहन यादव ने कई बडे़ और ऐतिहासिक फैसले किए हैं। इतने अल्प समय में भी कडे़ और बडे़ निर्णय लेने वाली सरकार के तौर पर पहचान बनाई है।

अगर पूर्ववर्ती कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार को देखें तो कमलनाथ अपने 15 महीने के कार्यकाल को भी समय की कमी बताते रहते हैं। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता में इस नौ महीने की सरकार का जितना समय गया उतना ही समय कमलनाथ सरकार के वक्त चुनावी आचार संहिता में बीता था। लेकिन, कमलनाथ के 15 महीने के अव्यवस्था के दौर वाले कार्यकाल की तुलना में डॉ मोहन यादव की सरकार के कार्यकाल को देखें तो सुव्यस्थित सरकार चल रही है। ये बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेश वाजपेई ने मोहन यादव की सरकार के 9 महीने पूरे होने पर कही है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा- डॉ. मोहन यादव ने अपने 9 महीने के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में जिस प्रकार से शासन और प्रशासन का संचालन किया है, वह उनके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता का प्रमाण है। इतने कम समय में उन्होंने राज्य में विकास, सुशासन, और पारदर्शिता की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिसने जनता का विश्वास और समर्थन जीता है।

प्रशासनिक कुशलता और निर्णायक नेतृत्व

हितेश वाजपेई ने कहा- डॉ. मोहन यादव ने अपने कार्यकाल में कई बड़े निर्णय लिए, जिनमें प्रशासनिक सुधार से लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन शामिल है। उन्होंने राज्य में विकास की गति को तेज किया और यह सुनिश्चित किया कि हर वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। उनके नेतृत्व में प्रशासन ने तेजी से कार्य किया, जिससे जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही और भरोसा और मजबूत हुआ।

विकास की नई दिशा:

हितेश वाजपेईडॉ. यादव के मुख्यमंत्रित्व में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की नई लहर आई। शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में किए गए सुधारों ने राज्य को एक नई दिशा दी है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच विकास की खाई को कम करने के उनके प्रयासों ने राज्य में संतुलित विकास को बढ़ावा दिया है।

समाज के सभी वर्गों के प्रति संवेदनशीलता:

डॉ. मोहन यादव ने अपने कार्यकाल में यह सुनिश्चित किया कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा और व्यापारी सभी के लिए उन्होंने ऐसी नीतियाँ बनाई जो उनके जीवन स्तर को सुधारने में मददगार साबित हुईं। उनके संवेदनशील और समावेशी दृष्टिकोण ने उन्हें एक जनप्रिय नेता के रूप में स्थापित किया है।

सुरक्षा और कानून व्यवस्था:

डॉ. यादव ने अपने कार्यकाल में कानून और व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक तंत्र को मजबूत किया गया, जिससे अपराध दर में गिरावट आई और राज्य की जनता ने खुद को सुरक्षित महसूस किया। दूसरी तरफ उन्होंने प्रशासन को भी जवाबदेह बनाया!

डॉ. मोहन यादव ने अपने 9 महीने के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में एक कुशल प्रशासक होने का परिचय दिया है।उनके नेतृत्व में राज्य ने विकास, सुशासन, और जनकल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक कार्यान्वयन देखा है।

 

 

 

 

Dakhal News 13 September 2024

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.