
Dakhal News

जीजा ने मेरी बहन को सुनियोजित ढंग से मौत के घाट उतारा है। वह मायके से रकम लाने का दबाव बनाता था। दीदी के पैसों पर ही ऐश करता और उनकी कमाई को शराब में उड़ा दिया करता था। दीदी ने ही उसे फोन दिलाया, मोपेड दिलाई। बेटी का एडमिशन स्कूल में कराया और उसकी फीस तक वही देती थीं।
यह आरोप हैं छाया मेहरा के भाई अमन सिंह के। रविवार को जीजा दिलीप यादव ने पत्नी छाया की हत्या कर दी थी। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।
जीजा ने मेरी बहन को सुनियोजित ढंग से मौत के घाट उतारा है। वह मायके से रकम लाने का दबाव बनाता था। दीदी के पैसों पर ही ऐश करता और उनकी कमाई को शराब में उड़ा दिया करता था। दीदी ने ही उसे फोन दिलाया, मोपेड दिलाई। बेटी का एडमिशन स्कूल में कराया और उसकी फीस तक वही देती थीं।यह आरोप हैं छाया मेहरा के भाई अमन सिंह के। रविवार को जीजा दिलीप यादव ने पत्नी छाया की हत्या कर दी थी। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।
प्लानिंग के तहत बहन को मारा गया...
अमन ने बताया, 'दीदी घरों में काम कर अपने परिवार को पाल रही थीं। बंगलों पर कुकिंग का काम करती थीं। उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ 2019 में शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति उन्हें पीटने लगा।
घर से रकम लाने, बाइक दिलाने का दबाव बनाने लगा। बहन प्यार के खातिर सब सहती रही। यही कारण था कि जीजा के हौसले बुलंद होते गए। जब अति हो गई तो दीदी ने मां को सारी बात बताई। मां उन्हें समझाती थी कि घर आ जाओ, लेकिन बहन खुद्दार थी। वे मायके पर बोझ नहीं बनना चाहती थीं।
तीन महीने पहले पति ने पीटने की सारी हदें पार कर दी। तब हम बात करने उनके घर पहुंचे। जीजा ने हमसे भी बदसलूकी की। फिर बहन के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। पिपलानी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। हम बहन को अपने घर करोंद ले आए। इसके बाद से जीजा उन्हें रोज कॉल कर मनाता। वह मनाने के लिए घर भी आया।
उसकी बातों में आकर बहन दोबारा साथ रहने चली गई। लेकिन, जीजा के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। पहले उसने अपने माता-पिता को घूमने के नाम पर बाहर भेज दिया, इसके बाद बहन को मार डाला।उसके गले को लात से दबाए रखा। चेहरे के एक तरफ तवे से कई वार किए। हमें पूरा यकीन है कि प्लानिंग के तहत बहन को मारा गया है। जितनी बेदर्दी से मेरी बहन को मारा गया है, उतनी ही सख्त सजा जीजा को दी जानी चाहिए।
हत्या के पहले के वीडियो सामने आए
छाया और दिलीप के बीच हो रहे विवाद के तीन वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में छाया पति दिलीप से उसकी मां को बुलाने की बात कह रही है। दूसरे वीडियो में दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। तीसरा वीडियो दिलीप का है, वह गेट खोलने का प्रयास कर रहा है। एक हाथ से वीडियो बना रहा है, जिसमें कह रहा है कि छाया सुसाइड की धमकी दे रही है। मेरे पास सबूत हैं, उन्हें मिटाने आई है, मुझे मार रही है, पीट रही है। मेरी बेटी को मार रही है।
छाया के भाई अमन का दावा है कि यह सभी वीडियो दिलीप खुद के बचाव के लिए शूट करता रहा। हमें भी सेंड करता था। इसके बाद उसने बहन की हत्या कर दी।
सोशल मीडिया पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर
छाया के इंस्टाग्राम पर दस हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह लगभग हर रोज एक रील पोस्ट करती थी। उसे डांस का शौक था, खुलकर जिंदगी जीना चाहती थी। दिलीप केवल उस पर शक करता था। जबकि पति के खातिर उसने अपना घर छोड़ा और घर चलाने कंधे से कंधा मिलकर साथ देती थी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |