Patrakar Priyanshi Chaturvedi
परीक्षार्थियों के साथ की मारपीट
बिजावर मे 12 वीं कक्षा के परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों ने उड़नदस्ते की टीम पर समय से पूर्व उत्तर पुस्तिका छीनने ,गुंडागर्दी और मारपीट करने का आरोप लगाया है परीक्षार्थियों ने इस मामले में जाँच की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है
खबर छतरपुर के बिजावर स्थित मॉडल स्कूल परीक्षा केंद्र से सामने आयी है जहाँ 12 वीं कक्षा के परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों ने उड़नदस्ते की टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं जो जाँच का विषय है बुधवार को 12 वीं कक्षा का अंतिम पेपर था इस दौरान परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों ने उड़नदस्ते की टीम पर समय से पूर्व उत्तर पुस्तिकाएं छीन लेने ,गुंडागर्दी कर मारपीट करने एवं छात्राओं के साथ अभद्रता करने के मामले में उड़नदस्ते टीम के खिलाफ जाँच की मांग करते हुए बिजावर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है परीक्षार्थियों के ज्ञापन पर एसडीएम विजय द्विवेदी ने जांच कर उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |