Patrakar Priyanshi Chaturvedi
युवा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी के दौरे का विरोध करने जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी के लोहाघाट दौरे व जनसभा का युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में विरोध करने जा रहे थे
मुख्यमंत्री धामी के दौरे का विरोध करने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्टेशन बाजार लोहाघाट में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाराकोट पुलिस चौकी लेकर गई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देते हुए स्टेशन बाजार लोहाघाट तक पहुंच गए थे वही युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने गिरफ्तार के दौरान बताया की लोहाघाट विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा नेताओं द्वारा .लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनता को भ्रमित करने के लिए सरकारी कोष के करोड़ों रुपए खर्च करके एक विशाल जनसभा का आयोजन कर रहे है जिसमें भाजपा नेताओं द्वारा हर बार की तरह झूठे वादे किए जाएंगे इस परिपेक्ष में युवा कांग्रेस जागरूक होने के नाते मुख्यमंत्री के सम्मुख पहाड़ों से हो रहे पलायन ,बेरोजगारी ,महंगाई एवं भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक जोरदार प्रदर्शन करने जा रही थी ताकि मुख्यमंत्री तक हमारे पहाड़ के बेरोजगार युवाओं का जो दर्द है वह पहुंच सके लेकिन भाजपा सरकार की पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |