Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रदेश के हिस्सों में गरज-चमक और हल्की बारिश
मध्यप्रदेश में मौसम ने फिर अपना मिजाज बदल लय हैं प्रदेश में विपरीत दिशा की हवाओं का संयोजन हो रहा है इस वजह से बादल छाने लगे हैं इसके प्रभाव से महाराष्ट्र की सीमा से लगे नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में रविवार सुबह बूंदाबांदी हुई वही राजधानी भोपाल में भी बादल छाए रहे
जाते - जाते ठण्ड ने एक बार फिर अपने तेवर दिखा दिए भले ही मौसम बदलने से रात में ठंड का असर कम हो गया हो लेकिन बादल छाने की वजह से दिन का पारा कम हो गया है मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्तमान में दक्षिणी गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है इस चक्रवात से लेकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई है प्रदेश में फिलहाल विपरीत हवाओं का संयोजन के कारण कई इलाकों में बादल छा गए हैं मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा इस दौरान खासकर पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |