Dakhal News
समान नागरिक संहिता का स्वागत
उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से समान नागरिक संहिता बिल पास हो गया है ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है भजपा नेताओं ने इसके लिए धामी का आभार माना है
उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासो से समान नागरिक सहिंता बिल पास किये जाने की खुशी मे काशीपुर के महाराणा प्रताप चोक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ और लोगो ने आतिश बाजी कर मिठाई बांटी उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहाँ पर लोगो के लिए समान नागरिक संहिता कानून लाया गया है इसके साथ विधानसभा में आंदोलनकारियो का भी बिल सर्व सम्मति से पास कर दिया गया है लोगों का मानना है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस कानून से महिलाओं का आत्म बल बढ़ेगा साथ ही महिलाओ को किसी कुप्रथा या रीति रिवाजो के कारण प्रताडित नही होना पड़ेगा इस समान नागरिकता अधिकार को बनाने के लिए 12 फरवरी 2022 को संकल्प लिया गया था
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |