Patrakar Vandana Singh
धान में रेत मिलाने का वीडियो वायरल
अगर आप करते है कृषि सम्बंधित बिज़नेस। तो ये खबर आपके लिए है। हो जाइये सतर्क मैहर जिले से खरीदी केंद्र से धांधली का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हम आपको इस खबर में दिखाएंगे भी और बताएंगे भी खरीदी केंद्र के करतूतों को लेकिन इसे पहले आपको ये बता दे की ऐसा पहली बार नहीं हुआ। रेत मिलाने के कई मामले सामने आये है। मगर प्रशासनिक कार्यवाही न होने के चलते केंद्र संचालक लगातर सरकार को बड़े पैमाने पर चपत लगाते चले आ रहे है। मैहर जिले से खरीदी केंद्र से धान में खुलेयाम रेत मिलाने का वीडियो सामने आया है। जो खरीदी केंद्र की पोल खोल रहा है। दरसल यह वायरल वीडियो मैहर जिले के अमरपाटन के ग्राम खरमसेड़ा की है। जहां खरीदी केंद्र के लोग धान मे रेत मिला रहे हैं। दुर्गा स्व सहायता समूह द्वारा खरीदी केंद्र में यह मिलावटी धान खापाई जा रही है। और शासन को बेचने का प्रयास किया जा रहा है। चौकाने वाली बात यह है की पहली बार ऐसी मिलावट की बात सामने आई हो ऐसा नहीं है। पहले भी रेत मिलाने के कई मामले सामने आये है। मगर प्रशासनिक कार्यवाही न होने के चलते। केंद्र संचालक लगातर सरकार को बड़े पैमाने मे चपत लगाते चले आ रहे है। इस मामले की शिकायत समूह की महिलाओ ने कलेक्टर की जनसुनवाई मे की है। और केंद्र को निरस्त करने की मांग की है। हलाकि जिला कलेक्टर ने इस मामले पर जाँच करके वैधानिक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |