
Dakhal News

3 मजदूर घायल, 2 की मौत
कॉक्स डिस्लरी नौगांव में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 2 मजदूरों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई और तीन मजदूर घायल हुए हैं। घटना के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। खबर छतरपुर के नौगांव से हैं जहाँ कॉक्स डिस्लरी में हादसा हुआ जिस में संदिग्ध परिस्थितियों 2 मजदूरों की मौत हो गयी। साथ ही 3 मजदुर घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर स्थिति में नौगांव सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुँच प्रशासन घटना की जांच में जुटा है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |