Patrakar Vandana Singh
अशोक स्तंभ का किया गया अपमान
अचानक सड़क पर बने अशोक स्तम्भ को हटाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ कई संगठनों ने प्रदर्शन किया और अशोक स्तम्भ का अपमान किये जाने का आरोप लगाया। मैहर में रीवा कटनी मार्ग पर स्थित चौराहे से अशोक स्तम्भ को हटाएं जाने पर स्थानीय लोगो ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों के साथ भीम आर्मी, बहुजन समाज पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और चन्द्रगुप्त सेना के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रशासनिक ने लोगों को बिना जानकारी दिए अचानक अशोक स्तम्भ को हटवा दिया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने जेबीसी मशीन लगाकर इसे हटाया। अक्रोशित लोग सीएमओ लोगो का आरोप है की बिना किसी की सहमति और जानकारी के अशोक स्तंभ बड़े ही अपमान जानका तरीके से हटाया गया है। प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने एक हफ्ते के अंदर इसे पुनः स्थापित करने का आश्वासन दिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |