Patrakar Priyanshi Chaturvedi
तीस से ज्यादा बैटरी ले गए चोर
अब तक चोर गाड़ियों से बैटरी चुराते थे लेकिन अब उन्होंने बैटरी दूकान पर ही हाथ साफ़ कर दिया। बैटरी चोरी की यह वारदात मैहर की है। मैहर में कटनी रोड पर दुकान के शटर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर बैट्रियां ले उड़े। इस वारदात की शिकायत मैहर थाने में लिखित रूप से कराई गई। बीती दरम्यानी रात में इस घटना को अंजाम दिया गया। दुकान के मालिक राकेश ताम्रकार ने बताया कि आज सुबह फोन आया कि आप की दुकान की शटर का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही दुकान पहुचे जहाँ से चोर तक़रीबन 30 से 32 नग बैट्रियां चुरा ले गए हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |