Patrakar Vandana Singh
अवैध रूप से सागौन के पेड़ काटे गए
अवैध तरीके से सागौन के पेड़ काटे जाने का काम वन विभाग की मिली भगत से चल रहा है। एक फॉर्म हाउस पर बिना इजाजत सागौन के कई पेड़ काट दिए गए। इसके बाद उप जिलाधिकारी ने काटे गए पेड़ों को जप्त करवाया और फॉर्म गॉस मालिक पर कार्यवाही की बात कही। खटीमा क्षेत्र के पीलीभीत हाईवे से लगे हल्दी खेड़ा मझोला स्थित फर्म में अवैध रूप से सागौन के अस्सी पेड़ काटने का मामला सामने आया है। उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह बिष्ट,तहसीलदार हिमांशु जोशी के साथ राजस्व विभाग को लेकर मौके पर पहुंचे और काटे गए सागौन के पेड़ों को जप्त करवाया। उप जिलाधिकारी रविन्द्र बिष्ट ने बताया कि तीस पेड़ काटने की परमिशन की आड़ में सागौन के 80 पेड़ों को काट दिया गया है। अब फर्म के मालिक पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि यू पी बॉर्डर पर परमिशन की आड़ में अवैध रूप से सागौन के पेड़ बड़ी संख्या में काटे जा रहे हैं और जानबूझकर वन विभाग इस सब से अनजान बना हुआ है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |