
Dakhal News

भोपाल की जनता की बहुत सारी समस्या का समाधान
भोपाल नगर निगम से संबंधित समस्यायों के लिए भोपाल महापौर मालती राय ने 1 जनवरी 2023 को महिला हेल्पलाइन की शुरुआत की थी। एक साल में इसमें साढे पैंतीस हजार के लगभग शिकायत आयीं। जिसमे से 3469 शिकायतों का निराकरण किया गया। महापौर मालती राय ने आज स्मार्ट सिटी स्थित कंट्रोल रूम में "महिला महापौर हेल्पलाइन" के तहत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की और लाभार्थियों से फीडबैक लिए। उन्होंने अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर समस्या हल करने हेतु आदेशित किया। इस मौके पर मलती राय ने कहा कि महापौर हेल्पलाइन के जरिए भोपाल की जनता की बहुत सारी समस्या का समाधान किया है। भोपाल की बहुत सारी जनता नगर निगम से संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहती थी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |