Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पांच सौ बसों के पहिये थम गए
जनता की रक्षा के लिए बनाये गए हिट एंड रन कानून को लेकर छतरपुर में बस कर्मचारी यूनियन हड़ताल पर चली गई। जिससे बस स्टैड से चलने वाली 500 बसो के पहिये थम गए। नए कानून से खफा बस कर्मचारी यूनियन हड़ताल पर है। पांच सौ बसें जगह जगह खड़ी कर दी गई हैं। इस कारण जनता को मुश्किलों का सामना कारण पड़ रहा है। बस कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने पर ऑटो चालक भी इस हड़ताल का साथ दे रहे है। बसों के न चलने से यात्री कडाके की ठंड मे इधर उधर भटकते देखे गये ,कर्मचारी यूनियन का कहना है कि यह काला कानून है हमे मंजूर नही है इसका विरोध जारी रहेगा। अगर सरकार ने मांग नही मानी तो हमारे वाहनों के पंहिये ऐसे ही थमे रहेंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |