मैहर में कोहरे के कहर से लगातार हो रहे हादसे
मैहर में कोहरे के  कहर से लगातार हो रहे हादसे

  खड़ी  कार से बस टकरा जाने से एक युवक की मौत

 

मैहर में कोहरे का कहर जारी है। बढ़ते कोहरे के वजह से लगातार हादसे हो  रहे हैं। रैगांवा के पास  खड़ी  कार से कोहरे के वजह से  बस टकरा गई   इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। जिसके चलते  कोहरा बढ़ता जा रहा है। इस कोहरे के कहर से   हादसे हो रहे हैं। मैहर के अमदरा थाना क्षेत्र  के  रैगांवा के पास  खड़ी कार से घने कोहरे के करण बस टकरा गयी। बस टकराने से एक युवक की मौत हो गई। बस नागपुर से रीवा जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा  हुआ। मृतक युवक प्रीतम तिवारी नागपुर से रीवा अपने घर जा रहा था। बस में बैठे कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है। घटना शनिवार  तड़के की बताई जा रही है। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे  दी गई है। 

Dakhal News 30 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.