Patrakar Vandana Singh
घटना का वजह बताया जा रहा है कोहरा
सिंगरोली में घने कोहरे की वजह से गुरुवार सुबह दो हाइवा वाहनों में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। दुर्घटना में दोनो वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। कोहरे की वजह से इस इलाके में रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। सिंगरौली जिले में कोहरे ने अपना कहर मचाया हुआ है। जिस की वजह से आये दिन दुर्घटना हो रही हैं। कोहरे को देखते हुए प्रशासन भी लगातार लोगो को सावधान कर रहा है। आज घने कोहरे के कारण सिंगरौली जिले के देवसर तहसील से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर गुरुवार की सुबह भलुगढ़ में दो हाइवा वाहनों में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनो वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |