मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की घायलों से मुलाक़ात

  घटना के  जिम्मेदारों को बक्शा  नहीं जायेगा

 

मध्य प्रदेश के गुना जिले में हुए दिल दहला देने वाले हादसे में 13 लोगो की मौत हो चुकी है। जो लोग जिंदगी और मौत के  बीच जूझ रहे है वो बुरी तरह झुलस गए है। करीब 15 से अधिक  घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वही आज घायलों और मृतकों के परिवार से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुलाक़ात की  और उन्हें हर सम्भव मदद देने के साथ दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की बात कही। कल रात को  मध्य प्रदेश के गुना जिले में हुए बस हादसे में जलने से 1 3 लोगों की मृत्यु हो गई है और  16 से अधिक लोग बुरी तरह  झुलस गए। दिल  दहला देने  वाले  गुना बस हादसे में  झुलसे घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद मुख्यम्नत्री मोहना यादव ने घायलों और पीड़ितों के परिवार से मुलाक़ात की  मुख्यमंत्री ने कहा की  इस मामले में जांच के आदेश किए जा चुके है। इस घटना के जिम्मेदारों  बक्शा  नहीं जायेगा इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति न हो इसके लिए प्रबंध करेंग। मोहन यादव ने कहा की दुःख की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है। प्रशासन इस तरह की घटनाओं को सख्ती से रोके। इसके लिए आवश्यक प्रबंध करेंगे। गुना में हुई बस दुर्घटना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  वी डी शर्मा ने कहा कि गुना की घटना हृदयविदार्क है। घटना में मृतक भाई बहनों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं किन कारणों से ऐसी घटना हुई। उसका पता लगाया जा रहा है मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। 

Dakhal News 28 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.