छतरपुर में तेज रफ़्तार नहीं ले रही है थमने का नाम

 ट्रैक्टर की  तेज रफ्तार का शिकार हुआ 9 वी का छात्र

 

पुलिस अपनी मस्ती  है और छतरपुर की सड़कों पर इन दिनों टैक्टर का खौफ साफ़ देखा  जा सकता है। बेतरतीब तरीके से तेज रफ़्तार  ट्रैक्टर अब  जनलेवा साबित ही रहे हैं। छतरपुर में गाड़ियों  की  तेज रफ्तार  की  वजह से होने वाले हादसे को देखकर ऐसा लगता है। यहाँ  यातायात नियम खत्म हो  चुके हैं। पुलिस सो रही है और सड़कों पर तेज रफ़्तार ट्रैक्टर आतंक मचा रहे हैं। अब फिर  एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर  ने  9 वी कक्षा  के छात्र को कुचल दिया  इस 13 वर्षीय छात्र का नाम मुकेश पटेल   है। मुकेश  स्कूल से निकलकर अपने घर जाने के लिए रोड क्रॉस कर रहा था। तभी पन्ना रोड स्टेडियम के सामने उसके साथ यह हादसा हुआ। घटना के बात मौके पर पुलिस ने  ट्रैक्टर को जप्त कर छात्र के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। 

Dakhal News 24 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.