Dakhal News
अतिक्रमण अमले ने की चालानी कार्यवाही
सड़क पर कब्जा कर व्यपार करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपनाएगा। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सिंगरौली में नगर निगम ने चलानी कार्यवाही शुरू कर दी है। सड़क को अपनी बपौती समझने वाले दुकानदारों के खिलाफ सिंगरौली कलेक्टर अरुण परमार के आदेश पर नगर पालिक निगम आयुक्त सतेंद्र सिंह धाकरे के नेतृव में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। व्यापारी सड़क जाम कर अपनी अपनी दुकान लगा देते हैं। जिससे आम राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नगर निगम ने ऐसे दुकानदारों को चिन्हित कर चलानी कार्यवाही की और ऐसे लोगों को अपनी दुकाने मल्हार पार्क के पास बिरसा मुंडा के पास लगाने दिए। वही पूर्व मंत्री वंशमणि वर्मा के घर के सामने नगर निगम के खाली भूमि पर सब्जी दुकाने लगाई जाएंगी। वहीँ नगर निगम ने ट्रेड लायसेंस के बिना मुर्गा मछली दुकान चला रहे आठ लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |