सराफा व्यापारी से फिर लूटपाट
सराफा व्यापारी से फिर लूटपाट

 सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 

छतरपुर में अपराधों का सिलसिला जारी है। आपराधिक  घटनाएं  थमने का नाम नहीं ले रही  है। बेख़ौफ़ होकर अपराधी आपराधिक घटना को अंजाम दे रहे है आए दिन ऐसी घटना को देखते हुए लगता है छतरपुर में प्रशासन  की नहीं अपराधियों की चलती है। अपराधियों के टारगेट पर कोई और नहीं सिर्फ सराफा व्यापारी  हैं। ताजा मामले में  छतरपुर में सराफा व्यापारी पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर 15 लाख  के  जेवरात लूट लिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। इसके बाद भी पुलिस ऐसे अपराधियों  का सुराग  नहीं लगा पा रही है। छतरपुर में सराफा व्यापारी पर जानलेवा हमला कर अपराधियों ने 15 लाख के जेवरात लूट लिए। घटना  सीसीटीवी में कैद हो गयी जिसका  वीडियो अब तेजी से  सोशल मीडिया पर  वायरल   हो रहा है ,वीडियो में साफ नज़र आ रहा की कुछ अपराधी व्यापारी पर डंडे से हमला करते दिख रहे है और  लूटपाट  कर रहे है। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस   कोई एक्शन नही ले पाई है। बदमाशों  का सुराग नहीं लगने से  यही पता चलता है छतरपुर में पुलिस की  चाल ढीली हो गयी है। जिसके वजह से अपराधी सक्रीय हो गए है और बेखौफ हो आपराधिक मामले को अंजाम दे रहे है। पिछले कई दिनों से अपराधियों के निशाने पर  सराफा व्यापारी हैं।व्यपारी पर जानलेवा हमले  का ये मामला  सिविल लाईन थाना के शांतिनगर कालोनी का है। 

Dakhal News 23 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.