
Dakhal News

बाघिन ने जंगली सूअर पर किया हमला
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक बाघिन जंगली सूअर का शिकार करने की कोशिश कर बाघिन के हमले के बाद भी सूअर डटा रहा। दोनों के बीच संघर्ष हुआ लेकिन संघर्ष के बाद सूअर भागने में सफल हो गया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में चूरना रेस्ट हाउस के पास एक छोटी बाघिन ने जंगली सूअर पर अचानक हमला कर दिया। हमले के बाद बाघिन और सूअर के बीच काफी देर तक आपसी संघर्ष होता रहा। काफी देर संघर्ष के बाद सुअर भगाने में सफल हो गया। जिसके चलते बाघिन शिकार नहीं कर पाई। बाघिन और सूअर के बीच की लड़ाई को एसटीआर में जंगल सफारी करने पहुंचे टूरिस्टों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। रोमांचित करने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसडीओ विनोद वर्मा ने बताया कि चूरना में जंगल सफारी के बाद पर्यटकों की जिप्सी रेस्ट हाउस पहुंची थी। इस दौरान जंगली सुअर के चीखने की आवाज सुनाई दी। मौजूद लोगों ने आसपास देखा तो रेस्ट हाउस से करीब 50 मीटर की दूरी पर बाघिन शावक ने जंगली सूअर पर हमला किया था। बाघिन सावन की उम्र करीब डेढ़ साल है। दोनों के बीच काफी देर तक आपसी संघर्ष होता रहा। मौजूद पर्यटकों ने इस रोमांचित करने वाली नजारे को कैमरे में शूट किया। संघर्ष में बाघिन ने सूअर को दबोचने का प्रयास किया लेकिन बार-बार सुअर बाघिन के कब्जे से निकलते दिखाई दिया और अंत में सुअर भगाने में सफल हो गया।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |