
Dakhal News

ग्रामीणों में दहशत का माहौल
किसानों में खेतों में काम करते हुए अपने बीच एक तेंदुए को देखा। इसके बाद खेतों और आसपास के गॉवों में अफरा तफरी मच गई। तेंदुआ तो कुछ देर में गायब हो गया। लेकिन उसकी दहशत बरक़रार है। छतरपुर के बमीठा क्षेत्र के ग्राम बसाटा में खेत में तेंदुआ घूमता देखा गया। कुछ ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाया। लेकिन तेंदुआ आने की खबर से ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। तेंदुआ के दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हे। वन अमले ने ग्रामीणों जको समझाइश दी है कि तेंदुआ दिखे तो उससे दूर रहें वो जंगल में लौट जाएगा।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |