Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की ली जानकारी
उधम सिंह नगर जनपद के जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने खटीमा विधानसभा क्षेत्र के सुदूर वन क्षेत्र में स्थित पौराणिक भारामल बाबा धाम के दर्शन किए। साथ ही भविष्य में किये जाने वाले कार्यो का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने कहा की भारामल बाबा दर्शन के लिए दूर दराज से लोग चलकर आते है। इसी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए अनेक व्यवस्थाए की जा रही है। उधम सिंह नगर जनपद के जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने सुदूर वन क्षेत्र में स्थित भारामल बाबा धाम का दर्शन किए। उन्होंने वहाँ चल रहे निर्माण कार्य के साथ भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि भारामल बाबा का मंदिर सुदूर वन क्षेत्र में स्थित है। जिसके दर्शन के लिए यूपी तथा उत्तराखंड के अनेक स्थानों से लोग आते हैं। जिसके चलते यहा पर आने वाले श्रद्धालु के लिए पानी की व्यवस्था, एक तालाब,बरसात के मौसम में लोगों के लिए आने जाने के लिए रास्ता और रात मे रुकने वाले लोगों के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बजट की भी कोई समस्या नहीं होगी और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |