बहू पर डाला खौलता पानी

 हाइवे पर लूट और एक्सीडेंट

 

अमरपाटन में एक जेठ जेठानी ने पारिवारिक विवाद में अपनी बहू पर उबलता पानी डाल दिया। वहीँ कुछ बदमाशों ने एक युवक के साथ लूट कर ली। और हाइवे पर ट्रेक्टर और कंटेनर की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। हाईवे पर  मोटरसाइकिल सवार यूवक का रास्ता रोक बदमाशों ने उसके साथ   मारपीट की और  चाकू की नोक पर पैसे लूट लिए। पर्सवाहि नर्सरी के सामने एक युवक ने मोटरसाइकिल सवार  युवक बलवीर सिंह का रास्ता रोका और अन्य साथियों को बुलाकर चाकू की नोक पर उसके साथ मारपीट करते हुए उसके पैसे लूट लिए। जिसकी शिकायत  पीड़ित ने  अमरपाटन थाने में की पुलिस मामले की जांच में जुटी  हैं। अमरपाटन थाना के ग्राम चौराहटा  में एक  महिला घर के आंगन में नहा रही थी इसी दौरान जेठ जेठानी ने चूल्हे पर  खोल रहे गर्म पानी को इस महिला के ऊपर डाल दिया। जिससे महिला बुरी तरह  झुलस गई। गंभीर हालत में परिजन इस महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र  लेकर पहुंचे। ईलाज के बाद  हालत गंभीर देखते हुए महिला को    जिला अस्पताल सतना  के लिए रेफर कर दिया हैं। पुलिस  ने  पीड़िता  की शिकायत पर जेठ श्याम लाल जेठानी राधा पर मामला दर्ज किया हैं। नेशनल हाइवे  पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहाँ  ट्रेक्टर और कन्टेनर मे भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेक्टर सवार सात लोग  घायल हुए हैं। इनमे 2 लोगो की हालात गंभीर है। 

Dakhal News 18 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.