Patrakar Priyanshi Chaturvedi
7 दिनों तक हटाए जाएंगे लोगों के बेजा कब्जे
उत्तराखंड में अदालत के आदेश पर अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। खटीमा के उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। 7 दिन पहले ही अवैध रूप से अतिक्रमण लगाने वालों को नोटिस भेजे गए थे। लेकिन नोटिस का पालन नहीं करने पर प्रशासन को एक्शन में आना पड़ा। उधम सिंह नगर के खटीमा में उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में प्रशासन एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ ही सिंगल यूज पॉलिथीन को लेकर भी प्रशासन सख्त नजर आया। सबसे पहले अवैध रूप से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। 7 दिन पहले सभी अतिक्रमण करने वाले पॉलिथीन बेचने वाले दुकानदारों को नोटिस दिए गए थे और नोटिस के बावजूद भी अतिक्रमण करने वाले दुकानदार नहीं माने तो उनके बेजा कब्जों को हटा दिया गया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |