
Dakhal News

रेत माफियाओं के घर पर चल बुलडोजर
नर्मदापुरम में प्रशासन की टीम पर पथराव करने वाले रेत माफियाओं के घर पर बुलडोजर चला। पांजराकला में दो दिन पूर्व अवैध रेत परिवहन करने वाले वालों ने प्रशासन की टीम पर पथराव किया था। आज सुबह नर्मदापुरम एसडीएम पुलिस बल के साथ मेहराघाट पहुँचे और दोनों आरोपियों के अवैध पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया। नर्मदापुरम के मेहराघाट में आज सुबह राजस्व की टीम जेसीबी लेकर पहुँची। जहाँ मेहराघाट निवासी मयंक निमोद एवं सोनू निमोद का शासकीय जमीन पर बने अवैध पक्के निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की इन दोनों रेत मफियाओं ने दो दिन पूर्व नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान एवं खनिज टीम पर पथराव किया था। नायब तहसीलदार की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ देहात पुलिस ने मामला दर्ज किया। जिसके बाद आज एसडीएम आशीष पांडे द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये उनके अवैध पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़ा गया। इस सबंध में एसडीएम ने बताया कि दो दिन पूर्व पांजराकला में प्रशासन की टीम पहुँची थी। उसी टीम पर सोनू और मयंक ने पथराव किया था। थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। आज शासकीय जमीन पर बने उनके पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़ने की कार्यवाही की गई।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |