Patrakar Priyanshi Chaturvedi
गुमास्ता कानून लागू करने की मांग
भाजपा नेता पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने भोपाल में गुमाश्ता क़ानून लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा एक भोपाल में दो कानून कैसे चल रहे हैं एक विशेष समुदाय के लोग रात भर दुकानें खोलते हैं। वहां कई गलत काम हो रहे हैं जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। राजधानी भोपाल में गुमास्ता कानून लागू करने की मांग को लेकर पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आलोक शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पुराने शहर में रात भर दुकान खुली रहती हैं जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है बच्चे जुआ खेल रहे हैं, चरस गांजा पी रहे हैं। जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। आलोक शर्मा ने भोपाल कलेक्टर से मांग की नए भोपाल की तरह पुराने भोपाल के भी सभी बाजार रात में 11:00 बजे बंद हों। भोपाल की उत्तर विधानसभा से सभी भाजपा पार्षद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर ने कहा कि नियम अनुसार इन दुकानों को बंद करवाया जाए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |