Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने दी बधाई
मध्य प्रदेश के नए सीएम डॉ मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के शपथ ग्रहण के बाद बैढ़न में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बाटी और जश्न मनाया फिर भाजपा सरकार बनने पर जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देश के गृह मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट किया डा. मोहन यादव को मुख्यमंत्री और राजेन्द्र शुक्ला को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की खुशी में भाजपा कार्यालय वैढ़न में जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता सहित पार्टी कार्यकर्ताओ का मुंह मीठा कराया गया भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार जताते हुए सभी को बधाई दी राम सुमिरन गुप्ता ने सभी बड़े नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया। भाजपा नेता मधु झा ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने जो कार्य किया और अंत में शिवराज सिंह चौहान ने जो लाडली बहन योजना लाई उससे हमलोग निश्चिन्त हो गए थे की भाजपा की प्रचंड जीत होगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |