शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस

वनाँचल क्षेत्र मे आदिवासियों ने दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह  का शहादत दिवस  वनांचल में मनाया गया इस मौके पर आदिवासी समाज के लोगों ने अपने प्रेरणा  स्रोत को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।  वनाँचल क्षेत्र साल्हेवारा मे  सोनाखान मे जन्मे वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह   के शहादत दिवस पर सर्व आदिवासी समाज एवं सर्व आदिवासी अधिकारी कर्मचारी शासकीय सेवक संघ ने एक कार्यक्रम का आयोहन किया जिसमे बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों  लिया यहां आदिवादियों ने शहीद वीर नारायण सिंह  के बताये रास्ते पर चलने का प्रण लिया  और उन्हें समाज के विकास एवं उत्थान का प्रतीक  बताया वीर नारायण सिंह  की प्रतिमा एवं  बूढ़ा देव की पूजा अर्चना से समारोह प्रारम्भ हुआ.. इसके बाद विशाल सामाजिक जागरूकता रैली कलश यात्रा के साथ साथ कर्मा नृत्य दल ने अपनी प्रस्तुति दी कार्यक्रम   की अध्यक्षता कर रहे   तिरुमल राजा टाकेश्वर शाह   ने  समाज को वीर नारायण सिंह  के जीवन गाथा एवं समाज के ऊपर हो रहे अन्याय  से सबको मिलकर लड़ने और संगठित रहने का आव्हान किया। 

Dakhal News 12 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.