पुलिस अधीक्षक ने चलाया चैकिंग अभियान

यातायात ठीक करने की शुरू हुई कवायद

चरमराई यातायात व्यवस्था को देखते हुए काशीपुर के एसपी ने इसे ठीक करने के लिए चेकिंग अभियान शुरू करवाया और यातायात के नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। काशीपुर मे  ट्रैफ़िक जाम की समस्या के साथ साथ गलत तरीके से चलने  वाले  वाहनो के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने चैकिंग अभियान शुरू करवाया टांडा तिराहे  पर ओवर लोड  वाहनो, सवारी  ई  रिक्शाओं पर चालानी कर्यवाही की गई इस इलाके  में कई वाहनो को सीज  भी किया गया पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने  बताया   कि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से यातायात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत ओवर लोडिंग  वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है साथ ही ई रिक्शाओ में  सवारी  की जगह   सामान भर कर ले जाया जा रहा है  जो दुर्घाटनाओ का कारन बनता है ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। 

Dakhal News 9 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.