Patrakar Vandana Singh
विकलांग प्रमाण पत्र पाना हुआ मुश्किल
सरकार दिव्यांगों की सुविधाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसके बावजूद विकलांग दर दर की ठोकर खाने को मजबूर है। विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दिव्यांग दर दर भटकने को मजबूर हो रहे है। लालकुऑं विधानसभा क्षेत्र के बिन्दुखत्ता में दिव्यांगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ भी यहाँ दिव्यांगों को सही ढंग से नहीं मिल पा रहा है। मदन सिंह बिष्ट का दो साल पहले एक्सीडेंट हुआ था। कई हड्डियां उनकी टूट गई। कई ऑपरेशन हुए। वो चल भी नहीं पाते। पर अब तक उनका विकलांग सर्टिफिकेट नहीं बन पाया है। अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। दिव्यांग कल्याण आयोग उत्तराखंड के पूर्व सदस्य संतोष कश्यप की सरकार से मांग है कि यूडीआईडी कार्ड के जरिये विकलांगों को सभी बस में रियायत मिलना चाहिए। UDID कार्ड से रेल किराए पर भी रियायत मिलना चाहिए। संतोष कश्यप का कहना है। महंगाई बढ़ रही है। सरकार को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |