सुरेश जोशी हत्या काण्ड का मास्टर माइंड पकड़ा

हत्या कांड का मास्टर माइंड है प्रकाश गोलछा

थम्सअप में जहर पिलाकर  सुरेश जोशी की हत्या करने वाली घटना का प्रमुख आरोपी इस घटना  के  मास्टर माइंड प्रकाश गोलछा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुरेश जोशी हत्या काण्ड का मास्टर माइंड  फरार आरोपी प्रकाश गोलछा को थाना कोतवाली पुलिस, सायबर सेल   एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम  ने  घेराबंदी कर गोंदिया महाराष्ट्र से पकड़ लिया है  प्रकाश ने षडयंत्रपूर्वक योजना बनाकर एक  व्यापारी को ब्लैकमेल करने के नियत से नौकर

की हत्या की थी आरोपी प्रकाश गोलछा को हत्या मे सहयोग करने वाले 04  आरोपियों  को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चूका है आरोपी प्रकाश गोलछा से घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार मोबाईल एवं मृतक का मोबाईल जप्त किया गया है  आरोपियो  ने सुरेश जोशी  को थम्सअप   में जहर मिलाकर पिलाया था। 

Dakhal News 2 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.