Dakhal News
सीमा सुरक्षा बल दिवस 2023का आयोजन
देश की सीमाओं की रक्षा में सबसे आगे रहने वाले बीएसएफ ने दोहराया की देश की रक्षा ही हमारा संकल्प है। सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस को हर्षा उल्लास के साथ मनाया गया। सीमा सुरक्षा बल डोईवाला में बीएसएफ का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों ,कर्मचारियों और जवानों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर गृह रक्षक दल के बैंड ने अपनी शानदार धुनों से उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया। अपने संबोधन में कमांडेंट महेश कुमार नेगी ने कहा कि अपनी स्थापना से आज तक बल सभी ऊंचाइयों को छू रहा है और देश की सुरक्षा एवं गौरव वृद्धि में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा है। उन्होंने बल के जवानों के योगदान की भी सराहना की एवं सभी का आभार व्यक्त किया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |