Patrakar Priyanshi Chaturvedi
11 हज़ार दियों से जगमगा उठा छठ घाट
देव दीवाली पर शिव की भूमि काशी और राम की जन्मभूमि अयोध्या नगरी जैसा नजारा सिंगरौली में भी देखने को मिला। हजारों लोगों ने दीप जलाकर जय श्री राम के नारे भी लगाए और देव दीवाली का उत्सव मनाया। कार्तिक पूर्णिमा की शाम देव दीपावली के उपलक्ष पर सिंगरौली जिले के मोरवा स्थित मेंढौली छठ घाट पर 11 हज़ार दिए से पूरा छठ घाट जगमगा उठा। इस कार्यक्रम के आयोजक पार्षद शेखर सिंह व ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि देव दीपावली का आयोजन कर क्षेत्र के युवाओं को भारतीय संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक करना है। इस आयोजन को लेकर मोरवा क्षेत्र व मोरवा के आस पास के लोगों में बड़ा उत्साह देखा गया। आयोजन समिति द्वारा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के साथ रंगोली प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों समेत आम खास लोगों ने शिरकत की। देव दीपावली पर ओबरा से आए गायको ने भक्ति गीतों के साथ शानदार प्रस्तुति दी, भक्ति गीतों से लोग मंत्र मुक्त नजर आये। इसके बाद भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया। काफी देर तक छठ घाट के आसमान पर आतिशबाजी होती रही। इस अवसर पर मढौली छठ घाट पर बेदी बनाकर गंगा आरती का आयोजन किया गया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |