Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिग्विजय और उनके साथियों पर दर्ज हुआ मामला
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राजनगर से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा सहित साठ कांग्रसियों पर चुनावी आचार सहिंता के उलंघन का मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों ने बिना परमिशन के धरना प्रदर्शन किया था। खजुराहो थाने में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और राजनगर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा पर आचार संहिता उलंघन का मामला दर्ज हुआ है। बीजेपी जिला अध्यक्ष मलखान सिंह की रिपोर्ट पर ये अपराध पंजीबद्ध किया गया। पिछले दिनों काग्रेंस समर्थक सलमान खान की हत्या के मामले मे दिग्विजय सिंह ने बिना परमिशन के टेंट लगाकर थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया था। खजुराहो थाना पुलिस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह,विक्रम सिंह नाती राजा सहित 60 अन्य लोगों पर 188 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |