Patrakar Priyanshi Chaturvedi
चुनाव में ड्यूटी के बाद वापस लौटे जवान
मध्यप्रदेश में छिटपुट हिंसा को छोड़ दिया जाये तो मतदान शांतिपूर्ण रहा। शांतिपूर्ण चुनाव कराने में आई टी बी पी के जवानों का भी अहम् योगदान रहा। विधानसभा चुनाव के बाद सिंगरौली में आई. टी. बी .पी. फोर्स के जवानो को फूल मालाएं पहना कर विदाई दी गई। सिंगरौली जिले के सरई थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह के द्वारा आई. टी. बी .पी. फोर्स के जवानों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। चुनाव ड्यूटी पूरा कर वापस लौट रहे आई. टी. बी .पी. जवानो को फूल मालाएं पहनाकर विदाई दी गई। सरई थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए आई. टी. बी. पी. फ़ोर्स के जवानो का आभार किया वही इस अवसर पर आई. टी. बी. पी. फ़ोर्स के जवानो ने कहा कि चुनाव में ड्यूटी के दौरान हमें स्थानीय पुलिस का भरपूर सहयोग मिला। हमने चुनाव अच्छे से संपन्न कराया। सिंगरौली जिले की जनता बहुत ही भोली भली जनता है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |