Patrakar Priyanshi Chaturvedi
धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी
राजधानी भोपाल में अज्ञात वाहन ने नगर निगम की महिला कर्मचारी को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक महिला के परिजन और निगम कर्मचारी जेपी अस्पताल में धरना पर बैठ गए और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक महिला के परिजनों की मांग है की उन्हें पांच लाख रुपए मुआवजा मिले और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाये।भोपाल के शाहपुरा इलाके में एक अज्ञात वाहन ने नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आनन फानन में नगर निगम कर्मचारी महिला को जेपी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके मृतक महिला के परिजन और सफाई कर्मचारी अस्पताल में धरना पर बैठ गए और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना पर बैठे लोगों का कहना है कि इस घटना के बाद नगर निगम अधिकारी, महापौर ,और ना ही नगर निगम अध्यक्ष ने आकर हमारी सुध ली है। अब तक टक्कर मारने वाले वाहन को भी जब्त नहीं किया गया और न ही कोई कार्रवाई हुई है। परिवारजन का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और महिला की मौत काम करने के दौरान हुई है इसलिए हमें मुआवजा दिया जाये और इसका आश्वासन हमें लिखित में मिलना चाहिए। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिल श्रवण ने कहा कि नगर निगम भोपाल पिछले तीन महीने से सफाई कर्मचारियों को सुबह पांच बजे से काम पर बुला रहा है। पहले ही इस बात की शिकायत की जा चुकी थी कि किसी भी समय हमारे कर्मचारियों के साथ कोई घटना घट सकती है। पर नगर निगम ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही के चलते आज सड़क पर काम करने के दौरान हमारी बहन माया की मौत हो गई है। आज नगर निगम का कोई अधिकारी हमारी सुध लेने नहीं आया। हमारी मांग है कि मृतक महिला के परिवार को पांच लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाये। नगर निगम आयुक्त आकर जब यहाँ हमारी बात सुनेंगे तब ही हम महिला का शव लेकर यहाँ से हटेंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |