Patrakar Vandana Singh
परिजनों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
उत्तरकाशी की सिलक्यारा चारधाम सड़क परियोजना की क्षतिग्रस्त हुई टनल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र का पुष्कर सिंह फंसा हुआ है। पुष्कर के परिजन ने उसे बचाने के लिए मुख्यमंत्री धामी से गुहार लगाईं है। चंपावत के टनकपुर के छीनीगोठ गांव का 22 वर्षीय युवक पुष्कर सिंह ऐरी फंसा हुआ है। दुर्घटना के 6 दिन बाद भी युवक समेत अन्य 40 मजदूर सुरंग में फंसे हुए हैं। बीते बुधवार को परियोजना मैनेजर के द्वारा फोन पर पुष्कर के परिवार को उनके बेटे के संबंध में जानकारी दी गई। बेटे के क्षतिग्रस्त सुरंग में फंसने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में अफरा तफरी मच गई। पुष्कर के बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद से ही पुष्कर की मां गंगा देवी ने खाना पीना त्याग दिया है। युवक के परिजनों की उससे आखिरी बार बात दिवाली से एक दिन पहले हुई थी। पुष्कर के माता-पिता रो-रोकर प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि चाहे तो उनका घर मकान जमीन सब ले लो परंतु उनके बच्चे को सही सलामत उनके सामने पहुंचा दो पुष्कर के अन्य परिजन एवं ग्राम वासी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रेस्क्यू कर उनके बेटे पुष्कर सहित सभी 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की गुहार लगा रहे हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |