Dakhal News
बोले उत्तर विधानसभा में होगा परिवर्तन
भोपाल की उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान आलोक शर्मा ने कहा कि इस बार उत्तर विधानसभा में परिवर्तन होगा और कमल का फूल खिलेगा। मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। मतदाता उत्साह के साथ पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। भोपाल की उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने पुराने भोपाल के दिगंबर जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अपना मतदान किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की जीत का दावा किया। आलोक शर्मा ने कहा कि उत्तर विधानसभा में इस बार परिवर्तन होगा और कमल का फूल खिलेगा। हम कांग्रेस के किला को ढहा देंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |