Patrakar Vandana Singh
सिंगरौली में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार का आज आखिरी दिन है। इसी बीच सिंगरौली से भाजपा प्रत्याशी रामनिवास शाह ने जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने फिर भाजपा सरकार बनने पर संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने की बात कही सिंगरौली विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी रामनिवास शाह ने जनसम्पर्क कर लोगों से भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की इस दौरान रामनिवास शाह ने कहा कि हमारा कैंपेन अच्छा चल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता खूब मेहनत कर रहे हैं। भाजपा सरकार की योजनाओं को हम लोगों तक पहुंचा रहे हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में महज कुछ घंटे ही बाकी हैं। आज शाम को चुनाव प्रचार का शोर भी थम जाएगा। इसी बीच भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |